भदोहीः पंचायत कर्मचारियों ने एपीओ को बनया बंधक

 भदोही। जिले के औराई ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने मनरेगा से जुड़े एपीओ एंव एनआरपी को कार्यालय में बंधक बना लिया। बाद में कुछ समय के बाद उन्हें रिहा किया। इस दौरान उबले ग्राम विकास अधिकारियों एवं सचिवों ने काम नहीं करने दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि मनरेगा में जनपद पूरे मंडल में अव्वल है। लेकिन पंचायत कर्मचारियों का वेतन रोक कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
औराई विकासखंड मुख्यालय पर जब मनरेगा अधिकारी पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें बंधक बना लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि मनरेगा में काम न होने का आरोप लगा पंचायत कर्मचारियों का वेतन रोेका जा रहा है। जिले में कार्यरत पंचायत कर्मचारियों का कई महींने से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे उनके सामने भूखमरी की स्थिति आ गयी है। कर्मचारियों ने साप्ताहिक मीटिंग का भी बहिष्कार किया। कर्मचारियों का दावा है कि मनरेगा की ओर से उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि जाबकार्ड की संख्या कम दर्शायी जा रही है। जबकि पंचायत कर्मचारियों का आरोप है कि मनरेगा की बेवसाइट पर जिले में 12197 जाबकार्ड फीड हैं। भदोही जिला मंडल समीक्षा में भी पूर्वांचल में अव्वल आया है। लेकिन अधिकारी गलत आरोप लगाकर वेतन प्रतिबंध लगा रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है की अगर वेतन भुगतान नहीं किया गया तो जिले भर के पंचायतराज विभाग से जुड़े कर्मचारी हड़ताल को बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बंधक बनाने वालों में राजनाथ, मनोज श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ला, पारसनाथ, सुधाकर राम, धनजीत, इंदरराम, प्रदीप सुमन, अशोक सिंह और गोपाल मिश्र शामिल थे।

Related

पुर्वान्चल 6645969487521148747

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item