विश्व जनसंख्या दिवस यूं ही बीत गया खाली

भदोही। दुनिया भर में बढ़ती आबादी चिंता का विषय है। यह समस्या आम हो चली है। तेजी से बढ़ती आबादी की गति से संसाधनों की उपलब्धता पर असर दिख रहा है। शनिवार को यानी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रुप में मनाया जाता है। लेकिन जिले में सरकारी या निजी तौर पर इस पर कोई समारोह आयोजित नहीं हुआ। स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से भी कोई कार्यक्रम नहीं दिखा। वैसे लगातार बारिश की वजह से भी इस तरह के कार्यक्रमों पर असर दिखा। क्योंकि जिले में लगातार बारिश के चलते अगर निजी तौर पर कोई कार्यक्रम आयोजित भी किए गए होंगे लेकिन वह संपंन नहीं हो पाए।
भारत के लिए बढ़ती आबादी चिंता का विषय है। इस समय देश की जनसंख्या एक अरब 25 करोड़ से अधिक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अक्सर अपने संबोधन में सवा सौ अरब आबादी की बात करते हैं। हलांकि बढ़ती आबादी पर भारत ने रोक लगायी है। लेकिन अभी उतनी गति से इस पर विजय नहीं मिल पायी है जितनी अधिक गति से यह बढ़ रही है। आबादी के चलते देश भर में संसाधनों की उपलब्धा पर संकट खड़ा हो चला है। आबादी का हाल यह है कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में सार्वजनिक जमीनों और तालाबों खेल के मैदान और दूसरी जमीनों पर लोगों ने बस्तियां बसा ली हैं। गावों में बस्तियों के लिए जगह न होने से लोग बाहर निकल कर सड़कों और खेती योग्य जमीन पर आवास बना रहे हैं। यह आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। देश की बढ़ती और लैगिंग असमानता बड़ी समस्या बन गयी है। कन्या भ्रणों की लगातार हत्याएं हो रही हैं। जिससे समाज स्त्री और पुरुष का संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए पीएम की ओर से बेटी पढ़ाओं बेटी बढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया है।

Related

पुर्वान्चल 5352493985646253573

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item