13 सितम्बर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान
https://www.shirazehind.com/2015/08/13.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता
में आज अपरान्ह पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 13 सितम्बर को सकुशल
सम्पन्न कराये जाने के लिए एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें चलचित्र के
माध्यम से विश्व स्वास्थ्य संगठन डा0 रचना अग्रवाल ने फरवरी 2015 की तुलना
में अप्रैल 2015 की पल्स पोलियो की प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। मुख्य
चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 13 सितम्बर 2015 को
प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक जिले के सभी 1930 बूथों पर 0 से 5 वर्ष
के बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी साथ ही छुटे हुये बच्चों
को घर-घर जाकर 18 सितम्बर 2015 तक पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी, जिले में
0 से 5 वर्ष के बच्चों की संख्या 747113 है। जिले के कुल पोलियो बूथ
वैक्सीनेटरों की संख्या 5766 है, जिले में कुल 1218 टीमों के द्वारा
पोलियों खुराक पिलाई जायेगी, जिले में कुल बूथ परिवेक्षक 385 तथा टीम
परिवेक्षक 407 लगाये गये है, जिले के कुल अनुमानित आवासों की संख्या 690785
है। 3 सितम्बर से 10 सितम्बर 2015 तक वैक्सीनेटर प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिलाधिकारी
ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंश सिंह यादव को निर्देशित किया कि 13
सितम्बर रविवार को सभी विद्यालय खुले रहेगे तथा अध्यापक एवं बच्चे भी
उपस्थित रहेगे साथ ही मध्यान भोजन भी बनेगा। सभी विद्यालय में
प्रधानाध्यापक बच्चों को प्रार्थना के समय 0 से 5 वर्ष के बच्चों को 13
सितम्बर के दिन बूथ पर लाकर पल्स पोलियों की खुराक पिलाने के बारे में
बतायेगे ताकि बच्चें अपने घर जाकर अभिभावकों को बतायेंगे। जिला कार्यक्रम
अधिकारी पवन कुमार यादव को जिलाधिकारी ने पोलियों बूथ पर सभी आगनबाड़ी को
उपस्थित रहने का निर्देश दिया साथ ही अनुपस्थित रहने वालों के विरूद्ध कठोर
कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस कार्य में सभी सरकारी अधिकारी, स्वयं
सेवी संस्थाओं तथा ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाये। प्राथमिक स्वास्थ्य
केन्द्रो पर प्रसव होने के बाद कम से कम 24 घण्टा न रखने वाले प्रभारी
चिकित्साधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश मुख्य
चिकित्साधिकारी को दिया। सभी आशाओं को एक माह के भीतर पंजीकृत प्रसव वाली
महिलाओं के खाते हरहालत में खुलवाले अन्यथा अधीक्षक की जिम्मेदारी होगी।
जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कार्य में
प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने आसन्तोष व्यक्त किया। कार्य न करने वाले
प्रभारी चिकित्साधिकारियों की अलग से बैठक बुलाने का निर्देश मुख्य
चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव को दिया। जिलाधिकारी द्वारा आकस्मिक
निरीक्षण खुटहन, शाहगंज तथा बक्सा में किया गया जहा प्रसव होने के बाद कोई
महिला चिकित्सालय में निरीक्षण के समय उपस्थित नही पायी गयी जिसके कारण
महिलाओं के प्रसव के बाद मिलने वाले भोजन के भुगतान के प्रकरण पर आज रात्रि
9 बजे तक प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के
माध्यम से कैम्प कार्यालय पर रजिस्टर उपलब्ध कराने पर भुगतान होगा अन्यथा
बाद में भुगतान नही किया जायेगा। इस अवसर पर सी0एम0एस0 महिला लिली
श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, प्रभारी पल्स पोलियो
आर0के0 सिंह, डा0 ए0के0सिंह, सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं चिकित्सा
अधीक्षक उपस्थित रहे।

