15 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। सुजानगंज थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कल रात में दौरान गश्त जरिए मुखबीर प्राप्त सूचना पर कि ग्राम गोवहा में भारत पाल पुत्र शिवरतन सिंह के द्वारा एक बोलेरो में गांजा लादकर ले जाने वाला है, उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर डी0एन0 सिंह क्षेत्राधिकारी बदलापुर व के0के0 मिश्र थाना प्रभारी सुजानगंज मय हमराही कर्मचारी के साथ मुखबीर के बताये हुए स्थान ग्राम गोवहा पहुँचे मुखबीर के इशारे के बाद पुलिस टीम के द्वारा भारत पाल पुत्र शिवरतन सिंह की बोलेरो गाडी संख्या यू0पी0 62 ए0एच0 9991 की तलाशी ली गयी तो उसमें से 15 किलो गाजा बरामद हुआ जिसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए माफी मागने लगा, बाद गिरफ्तारी अभियुक्त भारत पाल के विरूद्व थाना सुजानगंज में मु0अ0सं0 356/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Related

news 4036472912433611903

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item