कट्टा, कारतूस और चाकु के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर।  केराकत थाने की पुलिस ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशो के पास से एक तमंचा एक चाकु बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक केराकत द्वारा पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में बैको की चेकिंग की जा रही थी कि समय 3 बजे जरिए मुखबीर सूचना मिली कि रामदास मठिया बन्दावन पर दो अज्ञात बदमाश हथियार से लैश होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है, जल्दी करने पर उन्हे पकडा जा सकता है, उक्त सूचना पर  सतेन्द्र कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक केराकत मय हमराही कर्मचारी के साथ रामदास मठिया बन्दावन पर पहुँचे पुलिस को आता देखकर वे भागने लगे लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हे दौडाकर पकड लिया गया बाद गिरफ्तारी उनका नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम क्रमश 1. सेराज मेहदी पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी ग्राम मनवल थाना सरायख्वाजा जौनपुर व 2. हरीश यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम गोवरा थाना चन्दवक जौनपुर बताया उसक बाद दोना की तलाशी ली गयी तो सेराज के पास से 01 अदद 315 बोर का तमंचा, 01 अदद कारतूस व एक अदद लोहे क पंच मिला हरीश यादव के पास से 01 अदद चाकू व 01 अदद किसी भी गाडी को खोलने वाली मास्टर चाभी के साथ एक मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्पेण्डर प्लस नम्बर WB 01 J 6469 बरामद हुई जिसके आधार पर अभियुक्त सेराज मेहदी पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी ग्राम मनवल थाना सरायख्वाजा जौनपुर के विरूद्व थाना केराकत पर मु0अ0सं0 708/15 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 का मुकदमा हरीश यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम गोवरा थाना चन्दवक जौनपुर के विरूद्व मु0अ0सं0 709/15 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 का मुकमदा व चोरी की वाहन बरामद होने पर मु0अ0सं0 710/15 धारा   41/411/414 भा0द0वि0 का मुकदमा पंजीकृत करके आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्तो को सम्बन्धित न्यायालय हेतु भेजा गया।  


Related

news 4957018965923089765

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item