15 दिन के भीतर पूर्ण कराया जाय कार्य
https://www.shirazehind.com/2015/08/15_59.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज सायं
त्रिलोचन महादेव मंदिर का निरीक्षण किये। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला
पंचायत को मंदिर के सामने इण्टरलाकिंग, प्लेटफार्म, पोखरेे के किनारे
दीवाल एवं चबूतरे निर्माण का कार्य 15 दिन के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश
दिया। तालाब की सीढ़ी का निर्माण कार्य खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर
विरेन्द्र को तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया, मंदिर के आगे वाली सड़क
पर इण्टरलाकिंग तथा नाली निर्माण का कार्य अधि0अभि0 ग्रामीण अभियन्त्रण
सेवा को शीघ्र कराने का निर्देश दिया, जिला पंचायत राज अधिकारी ए0के0सिंह
को मंदिर परिसर की सफाई कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी
केराकत सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा थानाध्यक्ष जलालपुर भी उपस्थित रहें।
