चोरों ने सराफा की दुकान समेत तीन स्थानों पर की चोरी
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_851.html
मौके पर पहुंचे डाग स्क्वायड को भी मिली नाकामी
खेतासराय (जौनपुर)।क्षेत्र के नौली गांव में रविवार की रात्रि चोरों ने एक ही साथ तीन स्थानों पर चोरी करके सनसनी फैला दी।इससे ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया।ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने मौके पर डाग स्क्वायड बुला लिया।लेकिन कोई सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी।
रामनाथ सेठ घनश्याम सेठ फर्म के नाम से नौली के कलापुर मोड़ पर स्थित सराफा की दुकान के पीछे आज सुबह सेंध लगी देख आस पास लोग सकते में आ गये।किसी ने इसकी जानकारी फर्म के मालिक खेतासराय निवासी राजकिशोर सेठ को दी।सराफा व्यवसायी सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचे।सराफा व्यवसायी के अनुसार चोरों के हाथ सात ग्राम सोना, दो सौ ग्राम चांदी और अन्य छोटे मोटे सामान चोरों के हाथ लगे है।चोरी गये सामाध की कीमत लगभग तीस हजार बतायी जा रही है।तब तक थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह भी मौके पर पहुंच चुके थे। स्कूल पहुंचे प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामप्रताप मौर्य ने बताया कि स्कूल का भी ताला टूटा है।पुलिस के साथ जांच पड़ताल के दौरान मालूम पड़ा कि यहां से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा है।कमरे में रखा स्कूल का रजिस्टर व फाइल आदि बिखरा मिला।
यहां से थोड़ी दूर स्थित अहिरोपरशुरामपुर निवासी हीरालाल राजभर के ट्युबेल वाले कमरे का ताला भी टूटा मिला।यहां से चोरों के हाथ पट्टा, मोबिल आदि हाथ लगा।एक साथ तीन स्थानों पर चोरी की घटना और पहले हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से मौके पर जुटे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।और पुलिस से घटना स्थल पर डाग स्क्वायड बुलाने की मांग करने लगे।ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस ने डाग स्क्वायड को बुलवाया।लेकिन तमाम कोशिशों के बाद खोजी कुत्ता दो सौ मीटर के दायरे में घूम फिर कर रह गया।पुलिस ने भुक्तभोगियों की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।