एआरटीओ व पीटीओ ने पूजा करके नये भवन में शुरू करवाया कार्य

   जौनपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एआरटीओ कार्यालय अंततः सोमवार को जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित डेंटल कालेज परिसर में शिफ्ट हो गया। लोगों की मानें तो यह परिवर्तन जन शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। लोगों की आये दिन शिकायत रहती थी कि सिटी रेलवे स्टेशन के पास अराजक तत्वों का बोलबाला रहता था। वह दूर-दराज से आये लोगों का फार्म, पैसा आदि छीन लेते थे और अधिक रूपये लेकर दलाली के माध्यम से काम करवाते थे। ऐसे में लोगों को मारपीट भी दिया जाता था। लोगों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने इसे गम्भीरता से लिया जिसके चलते अंततः आज वहां से हटाकर एआरटीओ विभाग को दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया गया। इसके चलते जहां विभागीय लोग खुश हैं, वहीं उस विभाग से काम करने वाले लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं है। आज एआरटीओ एसआर पाल ने नारियल फोड़कर एवं पीटीओ परमिन्दर सिंह ने पूजा-पाठ करके नये जगह के नये भवन में विभागीय कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, अजीत यादव, जफर, शकील, सतीश तिवारी सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related

news 4071821134484846160

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item