शेल्टर होम से भागी 6 लड़कियां, 2 बरामद, बाकी की तलाश जारी

 प्रतापगढ़। यहां के शेल्टर होम से शनिवार को 6 लडकियां फरार हो गईं। इससे शेल्टर होम में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। अब तक पुलिस ने दो लड़कियों को बरामद कर लिया है, बाकी लड़कियों की तलाश की जा रही है।
आज दिन में जैसे ही लड़कियों के फरार होने की सूचना मिली, शेल्टर होम की अधीक्षिका ने नगर कोतवाली को सूचना दी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास कई जगह पर तलाश किया और दो लड़कियों को पकड़ लिया, जबकि बाकी 4 लड़कियों की तलाश की जा रही है। शेल्टर होम की अधीक्षिका अनिता मिश्रा ने बताया कि यहां जिन लड़कियों को रखा जाता है, उनका मजिस्ट्रेट के पास बयान दर्ज कराया जाता है। जो लड़कियां भागी हैं, उनका आज बयान दर्ज होना था।

Related

news 9209587757831273652

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item