बिजली कर्मियों की पिटाई में मुकदमा

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुरापुर भोजपुर गांव अवैध कनेक्शन व बकाया बिजली का बिल के जांच करने गयी टीम काी पिटाई के मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ज्ञात हो कि गुरूवार को अवर अभियन्ता सुरेश कुमार साहू के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम उक्त गांव में अवैध बिजली जांच करने पहुंची तो जेई समेत विभाग के अन्य कर्मियों को ग्रामीणों के कोप का भाजन बनना पड़ा। ग्रामीण आक्रोशित होकर कर्मियों को पीट दिये। जिसमें अवर अभियन्ता, वाहन चालक मुन्ना सिंह, लाइनमैन गिरजा दत्त पाण्डेय, राजेश यादव, लाल यादव, शिवम मौर्या घायल हो गये। अवर अभियन्ता की तहरीर पर उक्त गांव के राम करन वर्मा, छोटू, कुलबुल, रामबाबू कि विरू़द्ध मुकदमा शनिवार को दर्ज किया गया।

Related

news 2096598563366005309

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item