जौनपुर पेंट व्यवसायी संघ की बैठक में हुई परिचर्चा

 जौनपुर। पेंट व्यवसायी संघ की बैठक एशियन पेंट्स के एरिया मैनेजर अजय शर्मा के मुख्य अतिथित्व में हुई जहां संघ के क्रिया-कलापों व एकजुटता की सराहना की गयी। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि व्यवसाइयों को समाज कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। इसके उपरांत मुख्य अतिथि का उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात् राधेश्मण जायसवाल, आशीष चैरसिया, विनय मौर्या, अमरनाथ गुप्ता, अजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन राधेरमण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मनीष चैरसिया, अरूण चैरसिया, विजय गुप्ता, अनु जायसवाल, विशाल चैरसिया, संतोष गुप्ता, अशोक मौर्या, नीरज जायसवाल, हरिओम साहू सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Related

news 4344695355835533859

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item