अच्छी पैदावार के लिए प्रयोग करें जैविक खाद : ब्रजेश सिंह प्रिन्सू

 जौनपुर।  करंजाकला ब्लाक परिसर में किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को खेती किसानी पशुपालन कृषि यन्त्रों की बृहद जानकारी दी गई। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव ने बताया कि ने किसान भाईयों के लिए तमाम योजनाएँ सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका लाभ गोष्ठियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर उठा हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के श्रमिक अपना पंजीकरण श्रम कार्यालय में जा कराकर योजना का लाभ उठाये। बाल पोषण मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उपकृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि किसान जैविक खाद का प्रयोग करे, जिससे फसलें की पैदावार बढने के साथ पौष्टिक तत्व मिले। कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में फसलों में कीटो का हमला हुआ है, जिससे फसलें रोगो की जकड में आ गई है। किसानों को समय रहते ही कृषि विभाग से फसलों के संक्रमित भाग दिखा कर दवाओं को लेकर छिङकाव कर दे। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह ने कृषि यन्त्रों के बारे में जानकारी देते हुए उसमें आने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। किसानों के समस्याओं पर नियंत्रण करने के लिए उपाय बताए। कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने कृषि के विकास के साथ पशुपालन की जानकारी दी। जिला उघान अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने पेड पौधे की रख रखाव की जानकारी दी। डी0एफ0ओ0 ए0के0सिंह वृक्षारोपड, सी0वी0ओ0 डा0 एस0एन0सिंह, अधि0अभि0 नलकूप चन्द्र शेखर सिंह आजाद ने अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी दिया। ़इसके अलावा बृजेश यादव ने नये आधुनिक यन्त्रों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह बेहतरीन सुविधा जनक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह प्रिन्सू ने गोष्ठी में खेती किसानी की जानकारी, अच्छी पैदावार के लिए प्रयोग करें जैविक खाद पशुओं और फसलों में रोगों से बचाव के उपाय भी बताए। इस मौके पर किसानी सम्बन्धित स्टाल लगाए गए, इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रमाकांत सिंह, देवेंद्र सिंह अमरनाथ यादव सुनील कुमार मम्मन, नन्हें सिंह ,डॉ गुलाब डॉ योगेंद्र सिंह मौजूद थे । संचालन एडीओ आई एस बी अरूण कुमार पांडेय ने किया ।

Related

news 2166563778141212795

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item