
जौनपुर। सेवानिवृत्त निरीक्षक, प्रख्यात ज्योतिषी एवं उत्तर प्रदेश आचार्य चाणक्य महासभा के सक्रिय सदस्य आद्या प्रसाद उपाध्याय की हृदय गति रूक जाने से हुई निधन पर महासभा ने शनिवार को शोकसभा किया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई शोकसभा में संस्थापक राम आश्रय द्विवेदी ने कहा कि श्री उपाध्याय के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। अन्त में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में छविनाथ मिश्र, वशिष्ठ नारायण शुक्ल, सूर्य प्रकाश पाठक, ब्रजनाथ पाठक एडवोकेट, योगेश द्विवेदी, अभय नारायण मिश्र के अलावा महासभा के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।