... और हवा से बातें करने लगी मुख्यमंत्री की पतंग

 लखनऊ। मौसम में तपिश कम लेकिन उमस इतनी अधिक कि पसीना भी शरीर पर भारी पड़ रहा था। इनके बीच जैसे ही जनेश्वर मिश्र पार्क को कुछ पल के लिए हवा अपने आगोश में लेने लगती, यहां मौजूद युवाओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ती। तुरंत ही कन्ने बांधकर हवा के रुख की तरफ अपनी पंतग को उड़ाने की होड़ मच जाती। देखते ही देखते पतंगें आसमान में बातें कर रहीं थीं। हर तरफ से ये काटा वो काटा की आवाज सुनकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी न रहा गया। उन्होंने भी एक पतंग ली और डोर पर ठुनकी मारते हुए उसे आसमान तक कुछ पल में ही पहुंचा दिया। मौका था जनेश्वर मिश्र पार्क में पतंग फेस्टिवल का।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज पतंग महोत्सव के इस आयोजन में क्या पुरुष क्या महिलाएं और बच्चे। सभी ने हिस्सा लिया और पतंगबाजी में जमकर हाथ आजमाएं। बच्चों ने पंतगों पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े चित्र बनाकर अपनी भावनाओं के रंग भी भरे। छोटे बच्चों के बीच छोटा भीम सहित अलग-अलग कार्टून छपी पतंगों की खूब मार रही। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंगबाजी एक ऐसा शौक है जो अपने आसपास कुछ भी नहीं देखता। ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जब लोग पतंग उड़ाते हुए छत से या किसी अन्य जगह से गिरकर घायल हो जाते हैं। प्रदेश के मंत्री अहमद हसन भी एक बार पतंग उड़ाते हुए छत से नीचे गिर गए थे। जनेश्वर मिश्र पार्क के हरे भरे वातावरण को देख मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा के लोगों ने काम किया है। ऐसे पार्क दुनिया में मिलना कठिन है। यहां जल्द ही ऐसी नाव आएंगी जिनपर बैठने के लिए आप बाहर देश जाकर पैसा खर्च करते हैं। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि पिछले १० साल में लखनऊ शहर के लोगों के लिए चुनौतियां भी बदली हैं। अब इस घनी आबादी वाले शहर में जाम जैसी एक बड़ी समस्या है। कांग्रेस, बसपा और भाजपा का नाम लिये बिना मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा दावा है कि आजादी के बाद से अब तक किसी भी सरकार ने एक साथ इतनी योजनाएं नहीं चलाई हैं जितनी सपा के समय शुरू हुईं। लखनऊ मेट्रो उसका उदाहरण है। लखनऊ से दिल्ली तक सड़क मार्ग पर रफ्तार बढ़ाने के लिए आगरा एक्सप्रेस वे बहुत कारगर साबित होगा। इसके बीच रास्ते पडऩे वाले गांव भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। लोग कहते हैं कि महंगाई बढ़ रही है लेकिन गांव में रहने वाले किसानों को तो उनका सही मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर मंत्री राजेंद्र चौधरी और एलडीए सचिव सहित शासन के कई आला अधिकारी भी मौजूद थे।

Related

news 4850708107503028013

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item