लायनेस क्लब ने कराया सावन झूला महोत्सव का आयोजन

  जौनपुर। लायनेस क्लब द्वारा सावन झूला महोत्सव का आयोजन किया गया जहां लोगों ने कजरी गीत गाकर पुरानी सभ्यता की याद को ताजा कर दिया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष हेमा श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि भारतीय संस्कृति का संरक्षण करना और बढ़ावा देना हम सभी का कर्तव्य है, इसलिये सावन झूला महोत्सव में लोक गीत का आयोजन किया गया। इसके अलावा माया टण्डन, ममता उपाध्याय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इसी क्रम में शर्मिला सिन्हा ने जहां गीत गाया, वहीं मीनू श्रीवास्तव ने ढोल पर उनका संगत दिया। साथ ही मेघना रस्तोगी ने गीत की प्रस्तुति की। महोत्सव में लायनेस सुधा अग्रहरि, संगीता गुप्ता, हल्का साहू, सोना बैंकर, सुमन श्रीवास्तव, सोनी जायसवाल, जया मौर्या सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। अन्त में सचिव नीलम पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Related

news 8238052212337592070

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item