वामपंथी संघर्ष समिति ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना
https://www.shirazehind.com/2015/09/13.html
जौनपुर। वामपंथी संघर्ष समिति के आह्वान पर सभी वामपंथी दलों के किसान, खेत मजदूर केन्द्र व राज्य सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में भारी संख्या में धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान अखिल भारतीय कृषक खेत मजदूर संगठन के सदस्य का. हीरा लाल गुप्त, का. राज बहादुर मौर्य, का. प्रमोद शुक्ल के संयुक्त नेतृत्व में सभी लोग क्रांतिकारी नारे लगाते हुये सिटी रेलवे स्टेशन से चलकर नगर भ्रमण करते हुये कलेक्टेªट पहुंचे। इस दौरान आयोजित धरनासभा की अध्यक्षता विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष श्रीपति सिंह, अशोक पाण्डेय, बसंत लाल और संचालन सुबाष गौतम ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का हमेशा के लिये निरस्त करने, मध्यम व निम्न मध्यम तथा हाशिये के किसानों को बचाने के लिये सुदृढ़ नीति की मांग किया। अन्त में प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर सत्य नारायण पटेल, बसंत लाल, कृष्ण नारायण तिवारी, अशोक खरवार, दशरथ यादव, उदल यादव, विजय प्रताप, शिवशंकर मौर्य, नीरज श्रीवास्तव, गोपालमणि त्रिपाठी, बसंत लाल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
