आगामी विस चुनाव का आगाज है पंचायत चुनावः सत्यजीत
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_48.html
जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के निर्देश पर जिला सचिव सत्यजीत यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जलालपुर में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक हुई जहां श्री यादव ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के आदर्शों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कर्तव्यनिष्ठा के मद्देनजर इस बार के पंचायत चुनाव में हम सबको एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी, क्योंकि यह चुनाव ही आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज होगा। इस अवसर पर नवनीत यादव, अनिल यादव, बिन्दू यादव, सुरेन्द्र मौर्या, लाल बहादुर पाल, ऋषि यादव, सुरेश सरोज, रवि यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

