शिक्षकों का प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन आज, सफल बनाने के लिये सैकड़ों विद्यालयों का हुआ दौरा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राष्ट्रीय व प्रादेशिक कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 2 सितम्बर को प्रस्तावित पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली हेतु आंदोलन को सफल बनाने हेतु शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को दर्जनों विद्यालयोें का दौरा किया। जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के नेतृत्व में जंग बहादुर सिंह, विजेन्द्र मोहन यादव, छोटे लाल ने शाहगंज, जिला मंत्री सुधाकर सिंह के नेतृत्व में सतीश सिंह, मो. आजम खां, विनय ओझा ने नगर, प्रान्तीय मंत्री रमेश सिंह के नेतृत्व में दयाशंकर यादव, समर बहादुर सिंह ने केराकत, डा. प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिलीप सिंह ने सदर, डा. राकेश सिंह के नेतृत्व में शोभनाथ यादव, इन्द्रपाल सिंह ने मडि़याहूं क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों से सम्पर्क करके 2 सितम्बर को पठन-पाठन ठप कर चाक डाउन हड़ताल में शामिल होने की अपील किया। 10 बजे नगर के बीआरपी इण्टर कालेज पहुंचे जहां से शिक्षक व कर्मचारी जुलूस के रूप में कलेक्टेªट पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे जिसके बाद प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इस आशय की जानकारी संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

Related

news 4409516876185237395

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item