2 सितम्बर की देशव्यापी हड़ताल में अलग रहेगा भामसंः अजय

जौनपुर। भारतीय मजदूर संघ की बैठक 220 केवी उपकेन्द्र नईगंज पर जिलाध्यक्ष शिव कुमार झा की अध्यक्षता में हुई जहां संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ‘चलो गांव की ओर’ के राष्ट्रीय प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि संघ के केन्द्रीय नेतृत्व सहित अन्य संगठनों के साथ केन्द्र सरकार के मंत्रियों के साथ हुई वार्ता में संघ द्वारा प्रस्तुत मांग पत्रों पर सकारात्मक सहमति एवं समस्याओं के समाधान हेतु समय मांगने पर संघ ने सरकार के अनुरोध पर 2 सितम्बर दिन बुधवार की पूर्व से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को अलग रहने का निर्णय लिया है। बैठक का संचालन जिला मंत्री चन्द्रभूषण यादव ने किया। इस अवसर पर फूलचन्द्र भारती, अशोक यादव, वीरभद्र दीक्षित, राजमणि यादव, अशोक त्रिवेदी, लालमणि, महेन्द्र, वशिष्ठ नारायण तिवारी, श्रीकांत श्रीवास्तव, संजय सिंह, रमाकांत यादव, संजय उपाध्याय सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

news 4601086353690332100

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item