महिला कुए मे लगाई छलांग, मौत

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहटी गाॅव मे सोमवार की रात्रि मे गृहकलह के चलते महिला ने कुए मे छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताते है कि रिंकी सिंह उम्र 28 वर्ष पत्नी अवधेश सिंह से परिवार मे कुछ बातो को लेकर झगड़ा हो गया । झगड़ा के कुछ देर बाद रिंकी ने घर के समीप कुए मे छलांग लगा दी परिजनो के शोर पर पास पड़ोस के लोग जुट गये और उसे आनन फानन मे बाहर निकाला कुए की दीवार से टकरा जाने के कारण उसके सिर मे गम्भीर चोटे आयी परिजन उसे प्राइवेट नर्सिग होम ले गये जहाॅ पर डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिजनो ने घटना की सूचना मृतका के पिता सत्यप्रकाश सिंह निवासी बभनपुर थाना चैबेपुर वाराणसी को  दिया सूचना पर पहुॅचे मृतका के भाई ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया सूचना पाते ही थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया मृतका के एक पुत्र तथा तीन पुत्रिया थी घर मे कोहराम मच गया और  बच्चो का रो रो कर बुरा हाल था मौत की सूचना मिलते ही गाॅव मे शोक की लहर ब्याप्त हो गयी ।

Related

news 6463246273230281184

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item