प्राचार्य ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नही लाया तो अपना दल उतरेगी सड़क पर: अनुज विक्रम सिंह
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_1.html
जौनपुर। टीडी पीजी कालेज के प्रिंसपल के खिलाफ जन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। पहले एबीवीपी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ धरना प्रर्दशन किया अब अपना दल के युवा मोर्चा उनके खिलाफ सड़क पर उतरने जा रहा है। आज मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह सीटो की बढ़ोत्तरी और प्राचार्य द्वारा अपने साथ असलहाधारियों के बल कालेज में आरजकता का माहौल पैदा के करने के विरोध में अपनी आवाज मुखर करते हुए उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद अनिल पाण्डेय को अवगत कराया।
अनुज विक्रम ने बताया कि महाविद्यालय में भव एवं आतंक का माहौल है। प्राचार्य द्वारा छात्रो का उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि प्राचार्य ने इस तानाशाही रवैये को समाप्त नही किया तो उनके खिलाफ अपना दल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने का मन बना लिया है। मोर्चा के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि तत्काल प्रभाव से प्राचार्य और उनके गुर्गो का असलहा जमा करा लिया जाय। जिससे कालेज में व्याप्त भय का माहौल समाप्त होने के साथ साथ पठन पाठन का माहौल कायम हो सके।
राष्ट्रीय पार्षद अनिल पाण्डेय ने कहा कि इस विषय में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने को कहा जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश सरकार को अवगत कराया जायेगा।
प्राचार्य के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वालो में ऋषिकेश श्रीवास्तव कुवर विक्रम सिंह पलाश अहमद लकी सिंह सिंह सहित भारी संख्या में छात्र नेता शामिल है।