चिलचिलाती धुप में फरियादी कर रहे थे अपनी बारी का इंतज़ार , अंदर अधिकारी FACE BOOK पर कर रहे थे चैट
https://www.shirazehind.com/2015/09/facenook.html
जौनपुर। शासन की मंशा को खुद पलिता लगा रहे है सराकारी अधिकारी और कर्मचारी। इसकी बानगी देखने को मिली आज जौनपुर सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में। यहां फरियादी चिलचिलाती धूप में अपनी बारी का आने इंतजार करते दिखाई पड़े वही अधिकारी मुंह में पान भरकर अपने स्मार्ट फोन पर फेसबुक पर चैट करते दिखाई पड़े तो कई लोग नींद की झपकियां लेते नजर आये। जब इस मामले पर फेसबुक पर चैट करने वाले अधिकारी से पुछा गया कि क्या यही आप जनता की शिकायत सुन रहे तो वे वेगैर पान मसाला थूके इशारो में कबुल किया कि यह गलत है। तहसील दिवस में मौजूद एडीएम से इस मामले पर बात किया गया तो उन्होने कहा कि यह पूरी तरह गलत है जांच कराकर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

