बेखौफ बदमाशो ने तमंचे के बलपर लूटा एक लाख ,जाते समय प्राईवेट पार्ट पर गोली मारने की धमकी दे गये लूटरे

जौनपुर। यूनियन बैंक आफ इण्डिया शाखा जफराबाद से एक लाख रूपये निकालकर घर जा रहे जफराबाद रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति से अज्ञात बदमाशो ने तमंचा सटाकर एक लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। जाते समय बदमाशो ने शोर न मचाने की चेतावी देते हुए कहा कि यदि शोर मचाया तो तुम्हारे प्राईवेट पार्ट पर गोली मार दूंगा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव के निवासी प्रमोद मिश्रा अपने भाई विनय और मुकेश के साथ जफराबाद बाजार में स्थित यूनियन बैंक से पैसा निकालकर घर वापस लौट रहे थे। लेकिन जफराबाद  रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण तीनो भाई एक चाय की दुकान पर खडे़ होकर चाय पीने लगे। इसी बीच दो मोटर साईकिल पर सवार तीन बदमाश पहुंचकर प्रमोद को तमंचा सटाकर एक लाख रूपये लेकर जौनपुर की तरफ भाग निकले। जाते समय बदमाशो ने धमकी दिया कि यदि शोर मचाया तो तुम्हारे प्राईवेट पार्ट पर गोली मारूंगा। बदमाशो के चले जाने के बाद तीनो भाई थाने पहुंचकर सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कुछ नही लगा है। प्रमोद ने बताया कि यह रूपये अपने पिता सूबेदार मिश्रा की कल तेरहवी थी उसी के सिलसिले में मैंने यह रूपये निकाला था।

Related

news 1546960067487899801

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item