साहू समाज ने 265 बच्चों को किया सम्मानित

 जौनपुर। साहू क्लब का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि डा. राजेश मोहन गुप्ता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर एवं विशिष्ट अतिथि डा. दिनेश चन्द्र आर. गुप्ता रहे तथा अध्यक्षता गिरजाशंकर गुप्ता एडवोकेट राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव तैलिक राठौर महासभा ने किया। इस मौके पर 265 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह एवं स्कूल बैग भेंट किया गया। समारोह में स्वागत भाषण किशोरी लाल गुप्ता एवं आभार कृष्ण गोपाल साहू एडवोकेट ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द बैंकर एवं रमेश चन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मोती लाल गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, सुधांशू गुप्ता, सतीश चन्द्र गुप्ता, संजय गुप्ता एडवोकेट, घनश्याम साहू, अशोक गुप्ता, स्वतंत्र साहू, संतोष गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित तमाम स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।

Related

news 4412330933463001006

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item