पूविवि में मंगलवार को होगी कांफ्रेसिंग से प्रस्तुतीकरण

  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन के सभागार में 22 सितम्बर दिन मंगलवार को इनोवोटिव प्रैक्टिस आॅफ चाणक्य एवं डिजिटल यूनिवर्सिटी पर वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा प्रस्तुतिकरण होगा। चाणक्य परीक्षा के सम्बन्ध में एक अत्याधुनिक साफ्टवेयर है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन के लिये ई-गर्वनेंस के सम्बन्ध में डिजिटल यूनिवर्सिटी साफ्टवेयर है। सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये डा. अतुल वाडेगाउनकर वरिष्ठ महाप्रबंधक महाराष्ट्र नाॅलेज कार्पोरेशन पुणे डिजिटल यूनिवर्सिटी एवं श्रीमती नंदिता तकनीकी निदेशक एनआईसी बिहार चाणक्या पर अपनी बात रखेंगी। इस आशय की जानकारी देते हुये जनसम्पर्क समिति के सदस्य डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि इस वीडियो कान्फ्रेसिंग में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल समेत समस्त अधिकारी, शिक्षक कांफ्रेसिंग में भाग लेंगे। वीडियो कान्फ्रेसिंग की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।

Related

news 2494018815917302818

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item