श्री सर्वेश्वरी समूह के भक्तों ने मनाया 55वां स्थापना दिवस
https://www.shirazehind.com/2015/09/55.html
महाप्रभु की झांकी के साथ नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
जौनपुर। कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिये गिनीज व लिमका बुक में नाम दर्ज कराने वाली आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह का 55वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया जिसके क्रम में प्रातः 6 बजे कलेक्टेªट तिराहा स्थित स्थानीय शाखा कार्यालय से नगर में शोभायात्रा निकाली गयी जो नगर भ्रमण करते हुये पुनः कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। शोभायात्रा में अघोरेश्वर महाप्रभु की भव्य झांकी सजायी गयी थी तथा इसमें शामिल समूह के स्वयंसेवक व श्रद्धालु जयकारा लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा के शाखा कार्यालय पर पहुंचने पर हवन-पूजन के पश्चात् आजमगढ़ के खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह द्वारा श्री सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया गया जहां सफल योनि का पाठ उपाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने किया। तत्पश्चात् जिला पंचायत के सभागार में गोष्ठी आयोजित हुई जहां वक्ताओं ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने कहा कि वर्तमान में मानवता व नैतिकता के स्तर में भारी गिरावट आयी है। श्री सर्वेश्वरी समूह इस दिशा में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। जरूरतमंदों की मदद करते हुये लोगों को इसके प्रति प्रेरित कर रही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिये। गोष्ठी को वरिष्ठ अधिवक्ता केडी सिंह, डा. अरविन्द सिंह, डा. धनंजय सिंह, डा. तेज प्रताप सिंह, समरजीत सिंह, सभा नारायण चैबे, दीवानी बार के महामंत्री कामरेड जय प्रकाश सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इसके पहले जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा चैधरी सहित अन्य अतिथियों ने अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम व गुरूपद बाबा संभवराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। मंगलाचरण गिरीश चन्द्र सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह एवं संचालन शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह और अतिथियों का स्वागत हृदय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, शिवपूजन सिंह, राना प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, तेज बहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में व्यवस्थापक ओम प्रकाश सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।