अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने ताड़तला में किया जनजागरण
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_507.html
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई के जनजागरण कार्यक्रम के तहत ताड़तला में सोमवार को सुबह 7 बजे जनजागरण हुआ जहां के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में युवा जिलाध्यक्ष संजीव साहू की अध्यक्षता में वैश्य समाज की भूमिका पर विचार गोष्ठी एवं सहभोज का आयोजन रसूलाबाद में हुआ जहां जिला प्रभारी अशोक बैंकर ने कहा कि जिस प्रकार सरकार किसान सम्मेलन कराती है, उसी प्रकार सरकार को व्यापारी सम्मेलन भी कराना चाहिये। जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता ने वैश्य समाज के संगठन की मजबूती, संख्या बल एवं एकजुटता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल ने संकल्प लेकर एक होने पर बल दिया। जिला कोषाध्यक्ष आशीष चैरसिया ने कहा कि वैश्यों को राजनीतिक भागीदारी में आगे आना चाहिये। प्रदेश मंत्री सुबाष अग्रहरि ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां हमारे वैश्य महापुरूषों के नाम पर राजनीति कर रही हैं लेकिन वैश्यों के हितों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अन्य वक्ताओं में नगर अध्यक्ष संजय बैंकर, मीडिया प्रभारी ध्रुव जायसवाल, नगर प्रभारी संतोष गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, त्रिलोकी जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, आलोक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनय जायसवाल, दिनेश जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल आदि रहे। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, कृष्णकांत साहू, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, महेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र स्वर्णकार, अजय गुप्ता, अजय जायसवाल, सभासद विष्णु सेठ, केके जायसवाल, रोहित बैंकर, अंतिम साहू, शशि सेठ, डा. आलोक गुप्ता, पंकज सेठ, बाबाजी गुप्ता, उमेश गुप्ता, अश्वनी साहू, धीरेन्द्र कुमार, प्रसन्न गुप्ता, रवि कुमार आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केके जायसवाल व आभार कार्यक्रम संयोजक रतन साहू जताया।

