गांधी जयंती पर नगर में निकलेगी शान्ति मार्च

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सद्भावना शान्ति मार्च का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो सद्भावना क्लब एवं लायंस क्लब सूरज के संयुक्त तत्वावधान में होगा। शन्ति मार्च में सद्भावी, लायन्स, शिक्षक, बच्चे, महिलाएं शामिल होंगे। भण्डारी रेलवे स्टेशन से निकलने वाला मार्च नगर भ्रमण करते हुये सद्भावना पुल के पास स्थित केरारवीर मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त होगा। शान्ति मार्च के इस कार्यक्रम का निर्णय सद्भावना क्लब के कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान उपस्थि लोगों के बीच लिया गया जिसकी अध्यक्षता सद्. त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य एवं संचालन सद्. जतन मौर्या ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शाहिद मंसूरी, डा. वी. सहाय, राकेश चन्द्र मौर्या, योगेश भाटिया, विमला सिंह, संतोष गुप्ता, ईश्वर मोदनवाल, अरूण सिंह, फूलचन्द शाह, शनी शर्मा, मनोज उमर, बांके लाल मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 4540528252309599473

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item