‘पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियां एवं उसका समाधान’ विषयक गोष्ठी आयोजित
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_805.html
जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्य करने वाली संस्था जीवन ज्योति द्वारा ‘पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियां एवं उसका समाधान’ विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान केन्द्र ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने नदियों में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुये बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लाण्ट लगाकर नदियों के प्रदूषण से काफी हद तक मुक्ति पायी जा सकती है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने स्वच्छ जलवायु के लिये सभी को मिलकर काम करने की अपील किया। संस्थापक अनिल गुप्ता ने पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण के बारे में बताते हुये उसके समाधान पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान चिण्टू सरगम, विवेक मिश्र वरदान, जुबेर खान, कन्हैया लाल यादव ने गीत से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सोमेश्वर केसरवानी, डा. प्रमोद वाचस्पति, अकील साहनी, विजयशंकर शर्मा, उमेश मौर्या, सत्य नारायण अग्रहरि, सतीश गुप्ता, विजय शंकर श्रीवास्तव, सुनील चार्ली, मोहित उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश चैबे, रतन साहू, तारिक सिद्दीकी, लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।

