माली समाज ने 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा

  जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पत्रक के अनुसार सरकारी विभागों में माली के पदों पर केवल माली समाज के लोगों को नियुक्त किया जाय। माली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाय। फूलों की खेती के लिये विशेष पैकेज दिया जाय। प्रत्येक तहसील में फूलों के रख-रखाव हेतु शीतगृह की स्थापना की जाय। जनपद में फूलमण्डी के लिये जगह दी जाय जिसके देखभाल की जिम्मेदारी माली सैनी समाज को दी जाय। जिलाध्यक्ष पप्पू माली के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों में जितेन्द्र माली, डा. लौटन माली, डा. अजय कुमार, डा. बृज लाल माली, छोटे लाल माली, रामकुमार माली, संजय माली, अनिल माली, संतोष माली, राजकुमार माली, प्रमोद माली, प्रभाकर, सुरेश, दयाशंकर, शीतला प्रसाद, पंकज माली सहित अन्य प्रमुख रहे।

Related

news 2955824965585547528

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item