क्षतिग्रस्त सड़कों व नालियों को लेकर पूजन समितियां आक्रोशित

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक नवदुर्गा शिव मंदिर नखास पर अध्यक्ष शशांक सिंह रानू की अध्यक्षता में हुई जहां आगामी 13 अक्टूबर से शुरू हो रहे ऐतिहासिक शक्ति पर्व श्री दुर्गा पूजा की व्यवस्था के तहत नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के दौरान सड़क पर बिखरे मलबे, जर्जर नालियां आदि पर चिंतन किया गया। जनपद की 409 पूजन समितियों के हवाले से श्री सिंह ने कहा कि सभी ने आक्रोश व्यक्त करते हुये जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस अवसर पर निखिलेश सिंह, मनीषदेव, मोती लाल यादव, आनन्द अग्रहरि, घनश्याम साहू, लालचन्द निषाद, निशाकांत द्विवेदी, अनिल साहू, गौरव श्रीवास्तव, पुनीत, पंकज, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 6492608772663504036

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item