डीएम से मिला कर्मचारियों का प्रतिनिधिमण्डल
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_738.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा का प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी से मिलकर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुये निस्तारित करने की मांग किया जिस पर त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में मंत्री यतेन्द्र यादव, श्याम बिहारी सिंह, अशोक मिश्रा, सुनील सिंह, मनोज सिंह, राजेश यादव, लक्ष्मीकांत यादव, पंकज यादव, मो. मामूर, अजय वर्मा, मो. बेलाल आदि मौजूद रहे।

