सिकरारा क्षेत्र में हुये लूट व हत्या का खुलासा करने में दिख रही नाकामीः पंकज जायसवाल
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_500.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पंकज जायसवाल के उर्दू बाजार स्थित आवास पर बैठक हुई जहां मछलीशहर के किराना व्यवसायी विनोद जायसवाल की हत्या व लूट की निंदा की गयी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसके पहले सिकरारा क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष मछलीशहर संजय जासयवाल के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। दूसरी घटना बरगूदर पुल पर आशीष मौर्या को उस समय गोली मारी गयी थी जब वह पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तीसरी घटना सरदार योगेन्द्र सिंह नामक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर बदमाशों ने बड़ी लूट किया था। श्री जायसवाल ने कहा कि आज तक किसी भी घटना का कोई खुलासा स्पष्ट रूप से नहीं हो सका जबकि जिले भर में व्यापारियों के ऊपर कई लूट व हत्या हुई है। विनोद हत्या/लूटकाण्ड में 187 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जो पुलिस प्रशासन केवल अपनी नाकामी छिपाने के लिये ऐसा कर रहा है। अन्त में उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर हत्याकाण्ड का खुलासा और 187 व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो जनांदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बांके लाल सोनकर, जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, रमाशंकर पाण्डेय, सुशील उपाध्याय, गिरीश चन्द्र, श्याम मोहन अग्रवाल, मानिक चन्द्र सेठ, सरदार सिंह, दीपचन्द्र राम, राजेश श्रीवास्तव, धर्मपाल कन्नौजिया, रामसिंह मौर्या, अशोक सेठ, विरेन्द्र प्रधान, विनोद बैंकर, सुबाष गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
