पल्सर सवार बदमाशो ने शिक्षक को गोलियां से भुना आक्रोशित जनता ने पुलिस पर किया पथराव फूका बाईक

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में पल्सर सवार तीन अज्ञात बदमाशो ने तबाड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया है। दिन दहाड़े हुई शिक्षक की हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। उधर आक्रोशित जनता एक बाईक फूंक दिया है और पुलिस के ऊपर पथराव किया है।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव के निवासी रमाशंकर पाण्डेय इण्टर कालेज गोहका मछलीशहर में शिक्षक थे साथ में वे बेलवार इण्टर कालेज के मैनेजमेंट में सदस्य भी थे। आज कालेज के मैनेजमेंट की बैठक थी। इस मिटिंग में भाग लेने के बाद रमाशंकर घर वापस जाने के लिए कालेज से निकले ही थे कि कालेज गेट पर ही पहले से घात लगाये बैठे पल्सर सवार तीन बदमाशो ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ कई फायर झोक दिया जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। दिन दहाड़े हुई शिक्षक की हत्या से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त हो गया। सूचना मिलते  ही टीचर के परिवार वाले और ग्रामीण आक्रोशित होकर कालेज में खड़ी तीन मोटर साईकिलो में आग लगा दिया उसके बाद सड़क के किनारे खड़ी तीन बाईक को फूंक डाला। हत्या के पीछे का कोई कारण स्पस्ट नही हो पाया है। जनता का आरोप था कि पुलिस को सूचना देने े बाद भी काफी देर बाद घटना स्थल पर पहुंची जिसके कारण जनता में आक्रोश व्याप्त हो गया था।
सूचना मिलते ही कई थानो की फोर्स के साथ एसपी मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आक्रोशित जनता को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related

news 6705089765924619600

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item