मुस्लिम महिलाओं ने दिपावली के दिन की भगवान राम की पूजा
https://www.shirazehind.com/2015/11/blog-post_914.html
वाराणसी. दीपावली के दिन शहर की वरुणानगरम कॉलोनी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती कर पूजा की। सामाजिक कार्यकर्ता नजमा परवीन ने बताया कि भगवान राम कि आरती दीपावली पर हम मुस्लिम बहनें कई सालों से करती आ रही हैं। महिलाओं का कहना था कि यही भारत को विश्व गुरु बनाएगा। आरती में शामिल शबनम बानो ने बताया श्रीराम का नाम ही एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है। नफरत के अंधकार को श्रीराम रूपी दीप से मिटाया जा सकता है।
सायराबानों ने बताया जो राम को जानेगा वही रहीम को जानेगा। ईश्वर
अल्लाह को जानने वाले दिलों को बांटने का नहीं बल्कि जोड़ने का काम करते
हैं। हम सभी लोग दीपावली, रक्षाबंधन व होली सभी प्रमुख पर्व उल्लास से
मनाते हैं। श्रीराम की आरती का उर्दू अनुवाद करने वाली नाजनीन ने बताया कि
दीपावली पर आरती के बाद हम लोगों ने गरीबों को अनाज बैंक से अनाज बांटा।
भगवान राम से प्रार्थना किया कि देश में कोई भी भूखा न सोए। अनाज के लिए
किसी की जान न जाए।

