व्यक्ति महान नही होता बल्कि उसका कर्म ही महान बनाता है
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_242.html
मछलीशहर। देश व समाज के उत्थान के लिए हर व्यक्ति को शिक्षित होना आवश्क है कोई भी व्यक्ति महान नही होता बल्कि उसका कर्म ही उसे महान बनाता है उक्त बाते नगर के मोती काम्पलेक्स मे शिक्षा एंव समाज दर्पण में एक परिचर्चा एंव मछलीशहर रत्न सम्मान समारोह में भाग लेते हुए मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के सेवानिबृत न्यायधीश सभाजीत यादव ने कही।इस दौरान आधा दर्जन से अधिक वक्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती पूजन वंदना और दीप प्रज्जवलन से हुआ ॥ इस मौके पर मछलीशहर तहसील क्षेत्र के निवासियो को अलग अलग क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यो तथा योगदान के लिये सम्मानित किया गया॥ सर्वप्रथम प्रशासनिक सेवा मे रिटायर्ड आईएस गंगादीन यादव न्यायमूर्ति सभाजीत यादव शिक्षा के क्षेत्र मे सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविधालय के पूर्व कुलपति प्रो अभिराज राजेन्द्र मिश्र , डाॅ जर्नादन प्रसाद पाण्डेय (मणि) अनीस अहमद डाॅ फूलचन्द्र गुप्ता अवध नारायण तिवारी प्रो डाॅ कमलेश प्रो डाॅ शैलेन्द्र मिश्र सत्यप्रकाश त्रिपाठी को प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया॥ छात्रो मे नीरूपाल आशीष शुक्ला हरिदर्शन ज्योति शुक्ला मोनी तिवारी प्रदुम्न बिन्द को सम्मानित किया गया उक्त आयोजन रामेश्वर नाथ सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन द्रारा आयोजित किया गयाj था अध्यझता डाॅ सुभाष चन्द्र तिवारी ने तथा संचालन डाॅ संतोष कुमार तिवारी ने किया॥ प्रमुख उपस्थित लोगो मे पंधारी लाल यादव रामलखन यादव डाॅ आलोक पाण्डेय डाॅ शिवम चतुर्वेदी मनोज तिवारी टी पी त्रिपाठी मंगला मिश्र राजबली शुक्ल आदि थे।

