मनबढ़ युवक ने एक दारोगा और होमगार्ड जवान को जमकर पीटा, होमगार्ड की हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_680.html
लाईनबाजार थाने की पुलिस से एक लड़की ने शिकायत किया कि एक लड़का स्कूल से आते जाते समय उसके साथ छेड़खानी करता है। लड़की की शिकायत पर लाईनबाजार थाने का दारोगा सीबी सिंह अपने साथ होमगार्ड विनोद कुमार शुक्ला लेकर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गये। लड़की द्वारा पहचान कराने पर दारोगा और होमगार्ड ने शोहदे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने लाठी से दोनो पर प्रहार कर दिया। इस घटना में होमगार्ड का सिर फट गया और दारोगा को गम्भीर चोटे आयी है। सूचना मिलते लाईनबाजार के थानाध्यक्ष राजमोहन यादव लावलश्कर के साथ मौके पर पहुंच गये लेकिन तबतक शोहदा भाग गया था। थानेदार ने दोनो घायलो को पास में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।