जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने बनायी रणनीति

 जौनपुर। आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलेमीन की जिलास्तरीय बैठक बदलापुर पड़ाव पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में हुई जहां पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुये विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही जिला व विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा तथा यह पार्टी आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर मजबूत होकर खड़ा होगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता कैम्प लगाकर विधानसभा चुनाव से पहले 5 हजार सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे तथा नुक्कड़ सभ एवं गांव-गांव में चैपाल लगाकर पार्टी की नीति को जनता से अवगत कराया जायेगा। बैठक का संचालन हाफिज महफूज ने किया। इस अवसर पर शफीउद्दीन शेख, जावेद सिद्दीकी, अब्दुल्लाह निशात, महताब अंसारी, रेयाज अंसारी, लालजी याद, मंजूर अहमद, मो. मेराज, सत्यम् शर्मा, अयाज अहमद, रमेश चन्द्र गौड़, फैसल उस्मान, संतोष मोदनवाल, फरहान, तौकीर, शेख मुनव्वर, नदीम अंसारी के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 4893435523047939451

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item