28 प्रतिशत वैश्य समाज को एक मंच पर आना होगाः डीआईजी उदयशंकर
https://www.shirazehind.com/2016/01/28.html
समाजसेवा के साथ राजनीतिक भागीदारी का प्रयास होः आईएएस प्रकाश चन्द्र
जायसवाल समाज ने मनायी कुलदेवता कार्तवीर्य सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती
जौनपुर के आशुतोष को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर। जायसवाल समाज के लोगों की यह जिम्मेदारी है कि वे सर्वसमाज के हित में कार्य करते हुये बच्चों को शिक्षित बनायें। समाज की नारी समाज का यह दायित्व है कि वे बच्चियों की शिक्षा पर अवश्य ध्यान दें एवं उन्हें घरेलू कार्य में न लगायें। साथ ही कन्या भ्रमण हत्या के खिलाफ आवाज बुलन्द हो। 28 प्रतिशत वैश्य समाज को एक साथ एक मंच के नीचे संगठित होना पड़ेगा तभी आपका सम्मान करने के लिये सम्पूर्ण देश बाध्य होगा। उक्त बातें जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के बैनर तले आयोजित महोत्सव एवं अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि डीआईजी उदयशंकर जायसवाल ने कही। नगर के सिपाह में स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित समारोह में जायसवाल समाज के कुलदेवता कार्तवीर्य सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती मनायी गयी जिसकी शुरूआत मुख्य अतिथि श्री जायसवाल सहित मंचासीन समस्त अतिथियों द्वारा सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके हुआ। तत्पश्चात् स्वजातीय बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। साथ ही हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में समाज के वरिष्ठ स्वयंसेवी लोगों को अंगवस्त्रम् और आजीवन सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अति विशिष्ट अतिथि आईएएस प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने कहा कि समाज सेवा के साथ राजनीतिक भागीदारी के लिये प्रयास करें। विश्व नारी अभ्युदय संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता जायसवाल ने नारी सशक्तीकरण, महिलाओं की शिक्षा, कन्या भ्रमण हत्या पर बल दिया तो शाहगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि यदि एकता इसी तरह रही तो भविष्य हमारा होगा। साथ ही मछलीशहर नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि मेरे जीवन में पहली बार एक साथ दिख रही सम्पूर्ण समाज की शक्ति। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, सेडकास टेक्नोलाॅजी प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के डायरेक्टर अभिषक जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये सामाजिक एकता पर बल दिया। अन्त में जौनपुर के आशुतोष जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल एवं संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू व चन्द्रशेखर जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल, छोटे लाल, रूपा जायसवाल, बृजेश कुमार, अनिल जायसवाल, धर्मपाल जायसवाल, फूलचन्द्र गुप्त, राजनाथ गुप्त, श्रवण जायसवाल, दुलारे लाल, संतोष जायसवाल टम, सुनील गुप्ता, डा. आरसी गुप्ता, केके जायसवाल, राकेश जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष पवन जायसवाल, रमेश जायसवाल, पीयूष जायसवाल, पूर्व सभासद दीपक जायसवाल, संजीव जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, धु्रव जायसवाल, राजेश गुप्ता एडवोकेट, सुरेन्द्र सिंघानिया, सुबाष अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, अशोक बैंकर सहित जायसवाल समाज के हजारों नर, नारी, बच्चे, बूढ़े, जवान आदि उपस्थित रहे। अन्त में ओम प्रकाश गुप्त पूविवि ने समस्त अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।