हिन्दू धर्म में त्योहारों का है अपना अलग महत्वः आशीष गुप्ता

  जौनपुर। भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म में त्योहारों का अपना अलग ही महत्व है। इन त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की परम्परा रही है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आशीष गुप्त ने मकर संक्रांति पर होने वाले खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम की तैयारी बैठक में कही। मैहर देवी मंदिर में आयोजित बैठक में जिला मंत्री किरन श्रीवास्तव ने सहभोज को सामाजिक समरसता पर्व के रूप में मनाने का संकल्प दिलवाया। इसके अलावा श्रम प्रकोष्ठ के विभाग सह संयोजक अशोक मौर्य, डा. ब्रह्मेश शुक्ल, जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परविन्द चैहान, सतीश त्यागी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विमल सिंह, विष्णु सेठ, बसंत प्रजापति, डा. रजनीकांत द्विवेदी, सरस गोंड, गौतम गुप्ता, कृष्णकान्त साहू, अजय उपाध्याय, आलोक वैश्य, डा. यूपी सिंह, मनोज सेठ, विनीत अग्रवाल, आशीष तिवारी, प्रदीप जायसवाल, विकास शर्मा, जयहिन्द गुप्ता, लोकेश गुप्त के अलावा तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

news 1043973403612506306

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item