अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसी, एक की गयी जान
https://www.shirazehind.com/2016/01/blog-post_392.html
जौनपुर। अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से उसमें मौजूद लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में स्थित एक मकान में शुकं्रवार को सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गयी जिसके चलते उसमंे मौजूद लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजने के साथ ही दुर्घटना करने वाली ट्रक को भी कब्जे में ले लिया जबकि वाहन के चालक और खलासी मौके से फरार हो गये।

