राजभर संगठन का हुआ विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष ने डाला प्रकाश

जौनपुर। अखिल भारतीय राजभर संगठन की बैठक शनिवार को नगर के साहू धर्मशाला में हुई जहां प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राजभर के नेतृत्व मंे पुनर्गठन पर चर्चा की गयी। इस मौके पर सर्वसम्मत से रोशन लाल राजभर, राम नयन राजभर, धर्मेन्द्र राजभर, डा. अश्वनी कुमार को जिला उपाध्यक्ष, महेन्द्र राजभर को महासचिव व दयानन्द राजभर को कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी राजभर के अलावा जिलाध्यक्ष दिनेश राजभर, संजय राजभर सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related

news 4903066643332452220

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item