मानव जीवन का मूल उद्देश्य प्रभु प्राप्तिः रमाशंकर जायसवाल

 जौनपुर। मानव जीवन का मूल उद्देश्य प्रभु प्राप्ति है। हमें ईश्वर की जानकारी करके उसके साथ नाता जोड़ना चाहिये। तभी हम जीवन के सफर को सफल बना सकते हैं। परमात्मा का बोध करने के लिये ही हमें मनुष्य का जीवन मिला है। उक्त उद्गार समोधीपुर में बुधवार को महात्मा मिश्री लाल जायसवाल द्वारा आयोजित वार्षिक सत्संग समारोह मंे उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये मुम्बई से आये महात्मा रमाशंकर जायसवाल ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज निरंकारी मिशन अज्ञानता का पर्दा हटाकर निराकर पारब्रह्मा परमेश्वर का दर्शन कराया जा रहा है। इस अवसर पर उदय नारायण जायसवाल, जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय, संचालक राजेश प्रजापति, मुखी मालती, संयोजक श्याम लाल साहू, अजीत, बरसाती, सत्य प्रकाश जायसवाल, दुर्गा प्रसाद तिवारी, वशिष्ठ नारायण पाण्डेय के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन भारत यादव ने किया।

Related

news 3336229864099086221

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item