रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद आगमन 13 को

 जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक मंगलवार को तारापुर कालोनी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुये डा. सिंह ने बताया कि 13 मार्च दिन रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह का आगमन जौनपुर में हो रहा है।उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा कांशीराम सामुदायिक भवन कलेक्टेªट में आयोजित विराट विश्वकर्मा सम्मेलन में श्री चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिजवी, महासचिव प्रदीप तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, राजेश प्रजापति, दुर्गा प्रसाद मौर्य, दीपक कन्नौजिया, विजय मौर्य, अखिलेश पाल, महाबल मौर्य, शेर अली के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 7119980318612167731

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item