काशी में मुस्लिम महिलाओं ने खेली होली

 
वाराणसी। वरुणा नगरम कॉलोनी में विशाल भारत संस्थान में मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू बहनों के साथ अबीर, गुलाल और फूलों की होली खेली। उन्होंने 'होली खेले रघुवीरा अवध में होली' गीत भी गाया।
नाजनीन अंसारी ने बताया कि भारत के हर नागरिक का अधिकार है कि वह हिंदू हो या मुसलमान सभी पर्व एक साथ मिलकर मनाए। ये रंग दिलों में प्यार घोलता है। वहीं, विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय संस्कृति के लिए इन मुस्लिम महिलाओं ने एक मिसाल कायम किया है। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्री राम की तस्वीर के सामने इन लोगों ने गंगा जमुनी तहजीब की परंपरा को कायम रखा।
शबाना बानो ने कहा कि अक्सर रंगों से दूर रहने की बात मजहब को लेकर होती आई है। रंग जीवन में खुशियां लाती है। होली का त्यौहार हिंदुओं को खुशी देता है तो मुस्लिमों को क्यों नहीं। रगीना बानो ने बताया कि वे यही चाहती हैं कि सभी धर्मों के लोग भारत में ऐसे ही मिलजुल कर पर्वों को मनाएं।

Related

news 7569433142744395773

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item