चढ़ा होली का शुरूर ,शराब के दुकानदार काट रहे है ग्राहको की जेब

जौनपुर। होली का रंग अब पूरे समाज को सराबोर कर दिया है। लोग एक दूसरे को होली की बधाईयां देने का साथ ही रंग गुलाल लगा रहे है। ऐसे में शराब के ठेके पर भारी भीड़ पड़ी है। ग्राहको की भारी आमद को देखते हुए शराब के दुकान जमकर ओवर रेटिगं कर रहे है। शहर हो या ग्रामीण इलाके के शराब बीयर के दुकानदार 20 रूपये से लेकर 50रूपये अधिक वसूल रहे है। इस तरफ न तो आबकारी विभाग ध्यान है न ही पुलिस प्रशासन का। सूत्रो की माने तो ये दुकानदार आबकारी विभाग और पुलिस की मदद से ग्राहको की जेब काट रहे है। एक दुकानदार से जब अधिक पैसे लेने के बारे पुछा गया तो उसने बताया कि आबकारी विभाग खुद हम लोगो से भारी मात्रा में शराब ले लिया है और पुलिस विभाग तो शराब भी लिया और पैसा भी वसूल किया है। उसकी भरपाई हम लोग कहा से करेंगे इस लिए हम ग्राहको से पौवा पर 20 रूपये अधा पर 35 और बोतल पर 50 रूपये लेना हमारी मजबूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item