भदोही में उतरा सेना के सेंट्रल कमान का पैरासूट

 भदोही । जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब सेना की सेंट्रल कमान का पैरासूट हवा के विपरीत रुख के कारण उतारना पड़ा । इस दौर उड़ान पर निकले निकले मेजर एमपी ए सोलंकी को पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी । सुरक्षित लैंडिंग पर सेना और पुलिस ने राहत की सांस ली ।
> पुलिस के अनुसार सेना की सेंट्रल कमान मानवयुक्त पैरासूट से सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए सेटेलाइट सर्वे कर रहीं है । आज सेंट्रल कमान से मेजर एमपी ए सोलंकी ने मिशन के लिए उड़ान भरा । लेकिन हवा का रुख अधिक तेज़ और विपरीत होने से पैरा सूट को सुरक्षित उतरना पड़ा । सुरक्षित लैंडिंग के लिए कमान ने एसपी भदोही पीके मिश्र से सम्पर्क किया । जिसके बाद एसपी ऊंज पुलिस को निर्देश दिया । बाद में एसओ रमेश चौबे कलिनजरा - कोइरौना मार्ग पर पहुँच नवधन गाँव में लैंडिंग करायी ।इस दौरान काफी तादात में सेना के पैरासूट देखने के लिए उमड़ पड़े । लैंडिंग होते ही लोकेशन ट्रैस कर सेना की गाड़ी और एक एम्बुलेंस पहुँच गयी । एसओ ने बताया इस दौरान सेना के तीन अधिकारी मौजूद थे । जिसमे आरस कुमार और मेजर प्रभात भी शामिल थे । उन्होंने बताया की पैरासूट को देश भर में कहीँ भी लैंडिंग करने का अधिकार है । सुरक्षित लैंडिंग के बाद सेना के अधिकारी राइडर्स के साथ पैरासूट  को समेट कर साथ ले गए ।

Related

news 3926079671591098985

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item