बच्चों में ही हैं कलाम, रमन जैसी विभूतियांः डा. ब्रजेश यदुवंशी
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_53.html
राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मेधावी बच्चे किये गये पुरस्कृत
जौनपुर। नौपेड़वा बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। ब्लाकस्तरीय जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उप्र के आयोजन में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रमाकांत राम खण्ड शिक्षा अधिकारी बक्शा ने कहा कि आज विज्ञान जीवन है। विज्ञान के बिना प्रगति की संभावना नगण्य है। विशिष्ट अतिथि डा. ब्रजेश यदुवंशी एसोसिएट प्रोफेसर भाषा एवं संस्थान ने कहा कि विज्ञान धर्म है। धर्म ही विज्ञान है। कृष्ण जी भी वृक्षों की महिमा का वर्णन कर चुके हैं। इन्हीं बच्चों में डा. कलाम, डा. रमन आदि बनने की क्षमता है। अध्यक्षता कर रहे डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि आज मूल मंत्र विज्ञान है। वैज्ञानिक तो सिर्फ देश को दिया है। क्लब के संयोजक डा. सीडी सिंह ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान दिवस की जानकारी देते हुये बताया कि समय रहते अगर हम नहीं चेते तो खुबसूरत धरती हमारे बच्चों के लायक नहीं रह जायेगी। अन्त में कार्यक्रम आयोजक व विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया तो प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी ने कार्यक्रम की रूप-रेखा बताया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विद्यालयों से आये नैन्सी राज, धु्रव यादव, उत्कर्ष यादव, शिवांगी सिंह, इबादत अली, अनुज यादव, शुभम यादव, अंशिका यादव, साहिल यादव, अनस अहमद, शुभम निगम, शुभम शर्मा आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुबाष चन्द्र त्रिपाठी ने किया।