तीन हज़ार में दम नहीं 18000 से कम नहीं
https://www.shirazehind.com/2016/05/18000.html
जौनपुर। कलेट्रेट परिसर में आज जिले भर की आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने एकत्रित होकर केंद्रीय मंत्री महिला एव बाल विकास मेनिका गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि हम लोग ४० वर्षो से कार्य करती चली आ रही हूँ इसके बाद भी हम लोगो स्थायी नहीं किया गया न ही मानदेय बढ़ाया गया। सभी कार्यकर्तियो ने मेनिका गांधी के खिलाफ ज़हर उगलते हुए कहा कि वे महिला होकर भी हम महिला कर्मचारियों का दर्द नहीं समझा। प्रदर्शनकारी इन कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 17 मई तक हमारा मानदेय 3000 से बढाकर 18000 रूपये नहीं किया तो हम लोग 18 मई से सभी परियोजना कार्यालयों पर मेनिका गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन करुँगी साथ में पोषाहार का वितरण रोक दिया जायेगा।