असम में खिला कमल, भाजपाईयों के चेहरे खिले
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_497.html
जौनपुर। असम में कमल खिलने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह आ गया है। आज चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा की जिला मंत्री किरण श्रीवास्तव के नेतृत्व में चहारसु चैराहे पर पटाखा फोड़ और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ,सुनील सेठ , गौतम गुप्ता समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही खेतासराय कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया। यहां कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी करने के बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर रंजना सिंह ,मनीष गुप्ता, शुभम् गुप्ता, शिवम जायसवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।